Sun. May 4th, 2025

मुंबई में टीकाकरण तेज, 1 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने वाला देश का पहला जिला बना

नई दिल्ली । महाराष्ट्र का मुंबई एक करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन देने वाला देश के पहला जिला बन गया है। CoWIN पोर्टल पर अपलोड किए गए आंकड़ों के अनुसार, मुंबई ने अब तक 1,00,63,497 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी है। इनमें से 72,75,134 को पहली खुराक मिली है, जबकि 27,88,363 को दोनों मिली हैं।

पोर्टल में बताया गया कि मुंबई जिले में 507 जगहों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इनमें से 325 सरकारी केंद्र हैं, जबकि 182 निजी अस्पतालों द्वारा चलाए जा रहे हैं। पिछले 30 दिनों में, 27 अगस्त को सबसे ज्यादा कोविड-19 के टीके लगाए गए। उस दिन 1,77,017 लोगों को टीका लगाया गया। CoWIN पोर्टल के अनुसार, इसके बाद 21 अगस्त को 1,63,775 खुराक और 23 अगस्त को 1,53,881 खुराक दी गईं।

इस बीच, मुंबई में शुक्रवार को 422 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए। ये लगातार तीसरी दिन है जो 400 से अधिक कोरोना मामले सामने आए हैं। अब कुल मिलाकर कोरोना का आंकड़ा 7,45,434 हो गया है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,987 हो गई।

1 और 2 सितंबर को, शहर ने क्रमशः 416 और 441 कोविड-19 मामले दर्ज किए थे। इस साल, मुंबई में 4 अप्रैल को सबसे अधिक दैनिक मामले 11,163 दर्ज किए गए थे, जबकि 1 मई को महामारी की दूसरी लहर के दौरान सबसे अधिक 90 मौतें दर्ज की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *