Wed. Apr 30th, 2025

प्रदेश के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी:ग्राम विकास अधिकारी के 3896 पदों पर भर्ती, RAS की तर्ज पर प्री व मेन परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी के 3896 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती आरएएस-भर्ती की तर्ज पर होगी। इसमें भी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होगी। प्री का आयोजन दिसंबर, जबकि मेन्स का फरवरी में प्रस्तावित है। बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति में नॉन टीएसपी के 3222 और टीएसपी के 674 पद भरे जाएंगे।

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर से प्रारंभ होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर है। चयन बोर्ड का कहना है कि प्री के अंक मेरिट में शामिल नहीं होंगे। केटेगरीवाइज पदों के 15 गुणा अभ्यर्थियों को मेन्स के लिए पात्र घोषित करेंगे।

समान पात्रता परीक्षा से बाहर हुई यह भर्ती : पहले सरकार ने ऐलान किया था कि इस भर्ती को समान पात्रता परीक्षा के जरिए किया जाएगा। लेकिन समान पात्रता परीक्षा में समय लग रहा था। भर्ती में देरी हो रही थी। इसलिए भर्ती को इस श्रेणी से बाहर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *