Sun. Apr 27th, 2025

मौसम अपडेट:सुबह छाने लगा काेहरा, मौमस वैज्ञानिक बाेले- यह मानसून के जाने का संकेत

धार साेमवार की सुबह घने काेहरे के साथ हुई। 7.15 बजे तक शहर में चाराें तरफ घना काेहरा छाया रहा। इससे माॅर्निंग वाॅक करने वालाें काे 20 फीट दूर तक दिखाई नहीं दिया। वाहन चालकाें काे भी हेडलाइट जलाकर निकलना पड़ा। जेतपुरा स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण में खिलाड़ियाें ने काेहरेे के बीच फुटबाॅल मैच खेला। वैज्ञानिक इसे मानसून के जाने का संकेत बता रहे है।

जबकि इस साल शहर में अब तक 24.1 इंच ही बारिश हाे पाई है। जाे औसत बारिश से 8.9 इंच कम है। बादल छटने से दिन के तापमान में भी 3.1 डिग्री की बढ़ाेतरी दर्ज हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. जीएस गाठिये ने बताया खासताैर पर सितंबर के अंत में काेहरा छाने का कारण मानसून के जाने का संकेत है। साथ ही तेज गर्मी पड़ने से जमीन का पानी भाप बनकर उड़ता है। जिससे सघनन की क्रिया हाेती है, उसी से काेहरा व ओस गिरता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *