Wed. Apr 30th, 2025

गुजरात में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण आज

दिल्ली । गुजरात में भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली सरकार के मंत्रियों का शपथ-ग्रहण गुरुवार को होगा। इसके लिए दोपहर 1.30 बजे का समय तय किया गया है। माना जा रहा है कि पुरानी विजय रूपाणी सरकार के सभी मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिकर, जिन विधायकों को मंत्री बनाया जाना है, उन्हें सुबह से सूचना दे दी गई है। जिन विधायकों के पास फोन पहुंचे हैं, वे अब तक मंत्री नहीं बने हैं। वहीं विजय रूपाणी सरकार का कोई मंत्री ऐसा नहीं है, जिसको फोन किया गया हो। इसीलिए माना जा रह है कि यह ऐतिहासिक शपथ ग्रहण हो सकता है। इसी रणनीति के जरिए पार्टी की कोशिश विरोध की आवाज को दबाना भी है। पहले यह शपथ ग्रहण बुधवार को होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे टाल दिया गया।

संभावित नाम

संभावित मंत्रियों की सूची में ये नाम शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी, गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा, सौरभ पटेल, नीमा बेन आचार्य भुज, कीर्ति सिंह वाघेला कांकरेज, शशिकांत पंड्या डीसा, डॉ आशा पटेल ऊंझा, ऋषिकेश पटेल विसनगर, राजेंद्र सिंह चावड़ा हिम्मतनगर, गजेंद्र सिंह परमार प्रांतिज, कनु पटेल साणंद, राकेश शाह एलिसब्रिज, राजकोट से गोविंद पटेल, अरविंद रैयाणी, देवा मालम केशोद, आर सी मकवाना महुवा, पंकज देसाई नडियाद, जीतू वाघाणी भावनगर, कुबेर डिंडोर संतरामपुर, केतन ईनामदार सावली, मनीषा वकील वडोदरा, हर्ष संघवी सूरत, दुष्यंत पटेल भरुच, विनोद मोरडिया कतारगाम, नरेश पटेल गणदेवी, कनुभाई देसाई पारडी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *