Wed. Jun 18th, 2025

कोटा में 3 घंटे से बारिश जारी:गर्मी व उमस से मिली राहत, बैराज के 2 गेट खोले; 7500 क्यूसेक पानी की निकासी

कोटा जिले में एक बार फिर मौसम बदला है।  सुबह से बारिश का दौर शुरू हुआ।करीब 3 घंटे की बरसात से तापमान में गिरावट होने से गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली। लम्बे समय बाद बारिश होने से लोगों बरसात का आनंद लेते नजर आए। जाते मानसून में एक फिर लोगों के छाते बाहर निकल आए। इधर बारिश के चलते कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। हल्की बारिश का दौर जारी है।

बारिश के चलते कई जगह सड़कों पर पानी भर गया।

कोटा में औसत बारिश का आंकड़ा 716.6 एमएम है। इस साल अबतक में 1085.3 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 35 एनएम बारिश दर्ज की गई।

सुबह 9 बजे बैराज के 2 गेट खोलकर 7500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।
सुबह 9 बजे बैराज के 2 गेट खोलकर 7500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

इधर कोटा बैराज से आज पानी की निकासी कम की गई है। सुबह 9 बजे बैराज के 2 गेट खोलकर 7500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। आगे जवाहर सागर से 6,500 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। इसके चलते बैराज के 2 गेट 3-3 खोलकर पानी रिलीज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed