उदयपुर क्रिकेट संघ में उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव के दो-दो पद बढ़े; 38 में से 37 क्लब पक्ष में

उदयपुर जिला क्रिकेट संघ (यूडीसीए) में रविवार का दिन ऐेतिहासिक बदलाव वाला रहा। पिछले कई साल से किया जा रहा संविधान संशोधन का प्रयास रविवार को हुई 5 मिनट की बैठक में बहुमत के साथ सफल रहा।
अब संघ की कार्यकारिणी में दाे उपाध्यक्ष और दो संयुक्त सचिव के पद बढ़ गए हैं। इससे कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की संख्या 17 से बढ़कर 21 हो गई है। बैठक में 38 क्लब में से 37 ने संशाेधन के पक्ष में वाेटिंग की।
इसमें आरएनटी का कोई भी प्रतिनिधि मौजूद नहीं रहा। जबकि कुछ क्लबों ने बैठक से पहले अपनी सहमति भेज दी। बता दें कि क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी के चार साल का कार्यकाल 16 सितंबर को ही पूरा हो गया था। लेकिन संविधान में संशोधन के लिए इस बार चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाया गया। अब चुनाव की घाषणा भी जल्द हो सकती है।
अब कार्यकारिणी में 17 की जगह 21 सदस्य होंगे
क्रिकेट संघ में वर्तमान में अध्यक्ष, डिप्टी प्रेसीडेंट, 3 वाइस प्रेसीडेंट, सचिव, दो संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, पीआरओ और 7 कार्यकारिणी सदस्य सहित कुल 17 सदस्य हैं। इससे पहले 2013 में भी चुनाव से पहले कार्यकाल काे बढ़ाने के लिए संविधान संशोधन के प्रयास किए गए थे। लेकिन विरोध के कारण संशोधन को टालना पड़ा। वहीं अब तक हुए 2013-17 और 2017-21 के दौरान दो चुनाव में आरसीए सचिव महेंद्र शर्मा का गुट 26-12 से जीतता आया है।
जल्द करेंगे चुनाव की तारीख की घोषणा : संघ
जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनाेज भटनागर का कहना है कि कार्यकारिणी में चार पदाें काे बढ़ाने के लिए संविधान संशोधन में सर्वसम्मति से वाेटिंग की है। अब दाे उपाध्यक्ष और 2 संयुक्त सचिव के पद बढ़ जाएंगे। चुनाव की तारीख की घोषणा जल्द करेंगे।
संघ के सचिव महेंद्र शर्मा बोले- संविधान में संशाेधन के बाद अब जल्द ही बैठकर आगामी चुनाव की तिथि घाेषित कर दी जाएगी।