Thu. May 1st, 2025

जवाई बांध का गेज पहुंचा 16.20 फीट:24 घंटे में जैतारण में सर्वाधिक 54 mm बरसात, काणा बांध पर 100, रायपुर लूणी बांध पर 96MM बरसात

पाली। जिले में अभी भी मानसून सक्रिय है। पिछले 24 घंटों में जिले में सबसे ज्यादा बरसात जैतारण तहसील क्षेत्र में 54MM की गई। वहीं, कई बांध क्षेत्रों में भी अच्छी बरसात हुई। काणा बांध क्षेत्र में 100 mm, रायपुर लूणी बांध क्षेत्र में 96 mm बरसात दर्ज की गई। जिले के सबसे बड़े पेयजल स्त्रोत जवाई बांध का गेज बुधवार सुबह 8 बजे तक 16.20 फीट (1028.40 mcft) तथा सेई बांध गेज 2.75 मीटर (433.35 mcft) तक पानी पहुंच गया। सेई बांध में पानी की आवक कम होने से उसका जलस्तर कम हो रहा हैं।

मंगलवार सुबह 8 बजे तक सेई बांध में 2.80 मीटर पानी था। इधर बुधवार सुबह पाली, सोजत, सुमेरपुर, बाली, सादड़ी सहित जिले में कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। लेकिन बरसे नहीं। रास के आस-पास क्षेत्रों में सुबह बूंदाबांदी होती रही।

किस तहसील क्षेत्र में कितनी हुई बरसात

जैतारण – 54 mm
देसूरी – 46 mm
रायपुर – 32 mm
बाली – 9 mm
मारवाड़ जं. -8 mm
सोजत – 4 mm
सुमेरपुर – 2 mm
(मंगलवार सुबह 8 से बुधवार सुबह 8 बजे तक)

बांधों पर बरसात की स्थिति
काना बांध – 100 mm
रायपुर लूणी – 96 mm
कंटालिया – 47 mm
सिरियार – 38 mm
बिठड़ी – 13 mm
दांतीवाड़ा – 5 mm
गजनी – 5 mm
दातीवाड़ा – 5 mm

सादड़ी -1 mm
(मंगलवार सुबह 8 से बुधवार सुबह 8 बजे तक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *