Tue. Apr 29th, 2025

मौसम अपडेट:एक सप्ताह बाद मानसूनी बादल फिर सक्रिय, सरदारशहर में 31MM बारिश

चूरू एक सप्ताह के ब्रेक के बाद मंगलवार को जिले में फिर से मानसूनी बादल सक्रिय हुए। सरदारशहर, रतनगढ़, बीदासर व चूरू में मध्यम दर्जे की बारिश हुई। साहवा व सादुलपुर में हल्की बारिश का दौर चला। जिला मुख्यालय पर दोपहर 2.30 बजे बूंदाबांदी हुई। शाम 5.15 बजे तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो करीब 15 मिनट तक चला। सादुलपुर में शाम चार बजे हल्की बारिश शुरू हुई।

सरदारशहर में दोपहर करीब 12.15 बजे तेज बारिश हुई। इस दौरान 31 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। शाम सात बजे फिर बूंदाबांदी हुई। निचली बस्तियाें में पानी भर गया। रतनगढ़ व बीदासर में 8-8 एमएम बारिश हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.0 व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.8 व न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *