Tue. May 6th, 2025

एटक से जुड़े राेडवेज कर्मियाें के सम्मेलन में सरकार की नीतियाें कीआलाेचना हुई

अलवर राजस्थान स्टेट रोडवेज एंप्लाइज यूनियन एटक की क्षेत्रीय समिति भरतपुर संभाग का बुधवार काे केंद्रीय बस स्टैंड पर अधिवेशन हुआ। इसमें 60 राेडवेज कर्मचारियों ने एटक की सदस्यता ग्रहण की तथा भरतपुर संभाग क्षेत्रीय समिति अलवर व मत्स्य नगर आगार शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियाें काे लेकर बनाई जा रही नीतियों की आलाेचना की गई।

संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में होने वाले आगामी आंदोलन की जानकारी दी। प्रदेश सचिव राकेश पूनिया ने यूनियन के इतिहास पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता राजेंद्र सोलंकी थे। स्वागत भाषण राजकुमार बक्शी ने दिया। सम्मेलन काे तेजपाल सैनी, हरिचरण दुबे ,संजय चौधरी, गंगाराम शर्मा ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में भरतपुर, लोहागढ़, हिंडौन, तिजारा, धौलपुर, अलवर तथा मत्स्य नगर आगार के यूनियन से जुड़े राेडवेज कर्मियाें ने भाग लिया। सम्मेलन में मुख्य रूप से समन्वय समिति के अध्यक्ष पृथ्वीसिंह नरूका, दौलत सिंह, कालीचरण जोशी, बीएसएनएल से मनमोहन सिंह व जिला एटक के अध्यक्ष भोलाराम शर्मा उपस्थित रहे। अशोक यादव ने आभार जताया। जफर इकबाल ने संचालन किया।

करतार सिंह बने भरतपुर संभाग अध्यक्ष

ग्यारसाराम जाखड़ ने नई कार्यकारिणी की घाेषणा की। इसमें भरतपुर संभाग की नई क्षेत्रीय समिति का अध्यक्ष करतार सिंह व सचिव संजय चाैधरी को बनाया गया है। अलवर आगार शाखा की अध्यक्ष शांति देवी व सचिव राकेश तिवारी को बनाया गया। मत्स्य नगर आगार शाखा का अध्यक्ष दिलीप सिंह व सचिव जोगिंदर सिंह को बनाया गया। नए पदाधिकारियाें का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *