रात में बढ़ी ठंडक, वर्षा की संभावना:मौसम में आ रहा बदलाव, नमी बढ़ने से कम हुआ गर्मी का असर, रात के समय ठंडक का एहसास

श्रीगंगानगर इलाके में इन दिनों मौसम में बदलाव आ रहा है। उमस और गर्मी गायब हो रही है। वहीं अल सुबह और देर रात मौसम सुहाना रहने लगा है। देर रात मौसम में ठंडक का एहसास बढ़ने लगा है। बढ़ी नमी असर दिखाने लगी है।
पूरे प्रदेश में लो प्रेशर एरिया
श्रीगंगानगर सहित प्रदेश के बड़े हिस्से पर इन दिनों लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात की संभावना जताई गई है। श्रीगंगानगर इलाके के कुछ हिस्सों में बरसात आई है और इसी का असर माैसम में बदलाव के रूप में सामने आया है। मौसम विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव नजर आएगा।
अगले चौबीस घंटे की बात करें इस दौरान तेज हवा चलने और वर्षा की संभावना है। इलाके में गुरुवार को भी सूरतगढ़ और श्रीबिजयनगर में बरसात हुई वहीं इसका असर जिला मुख्यालय पर भी बादलों के रूप में नजर आया। जिला मुख्यालय पर सुबह नौ बजे तक बादल छाए रहे, इसके बाद कुछ धूप निकली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इलाके में नमी 96 प्रतिशत के आसपास रही है। ऐसे में गर्मी में कमी आ रही है तथा रात में ठंडक का एहसास भी बढ़ने लगा है। अगले कुछ समय में रातों में ठंडक और बढ़ सकती है।