Wed. Apr 30th, 2025

गांधी सागर बांध:कैचमेंट एरिया में लगातार बरसात से 5 दिन में 2.60 फीट बढ़ गया गांधी सागर का जलस्तर, 1308. 82 फीट पहुंचा बांध का लेवल, 1310 फीट पर खाेले जाएंगे गेट

कोटा मध्यप्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण चलते गांधी सागर बांध में लगातार पानी की आवक बढ़ रही है। ऐसे अब गांधी सागर बांध के गेट कभी भी खुल सकते हैं। कोटा बैराज कंट्राेल रूम के अनुसार सोमवार को भी गांधी सागर बांध में सुबह 90 हजार 315 क्यूसेक पानी की आवक हुई है।

गांधी सागर बांध का लेवल रविवार को 1307.90 था, जो सोमवार को 1308.82 फीट हो गया है। वाटर लेवल 1310 फीट होने के बाद गांधी सागर के गेट खोलने पड़ सकते हैं। राणाप्रताप सागर बांध भी अपनी भराव क्षमता के मुकाबले सिर्फ एक फीट ही खाली है।

यूं बढ़ा वाटर लेवल : कोटा बैराज कंट्राेल रूम के अनुसार मध्यप्रदेश में हो रही लगातार बारिश के चलते गांधी सागर बांध का लेवल पांच दिनों में करीब 2.60 फीट बढ़ गया है। कंट्रोल रूम के अनुसार 22 सितंबर काे बांध का वाटर लेवल 1306.22 फीट था, लाक 27 सितंबर काे 1308.82 फीट हो गया है।

इधर कोटा बैराज का एक गेट लगातार 15 दिनों से खुला हुआ है। सोमवार को भी जवाहर सागर बांध से 3 हजार क्यूसेक पानी की आवक हुई। इसके चलते कोटा बैराज का एक गेट 2 फीट खोलकर करीब 4000 क्यूसेक पानी की निकासी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *