Tue. Jun 17th, 2025

MP में भारतीय महिला हॉकी टीम का सम्मान:31-31 लाख रुपए का चेक देकर सीएम ने किया सम्मान; कहा- ओलंपिक में बढ़िया खेलकर बेटियों ने सबका दिल जीत लिया

खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलिंपिक में पहली बार चौथे नंबर पर रही भारतीय महिला हॉकी टीम का मंगलवार दोपहर ढाई बजे मिंटो हाल में सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी 19 खिलाड़ियों को 31-13 लाख रुपए की राशि से खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया है। इन बेटियों ने देश के लोगों का दिल जीत लिया। देश के दिल मध्यप्रदेश में इन्हें सम्मानित कर हम अपने कर्तव्य पूरा कर रहे हैं। अगले ओलपिंक में ये बेटियां जरूर गोल्ड मेडल जीत कर आएंगी।

इस दौरान खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मप्र में हॉकी के चार नए एस्ट्रोटर्फ लगेगा। अभी 11 मौजूद हैं। ओडिशा के बाद मध्यप्रदेश हॉकी का हब बनेगा। कार्यक्रम में हॉकी टीम की कैप्टन रानी ने कहा कि शिवराज सिंह जैसे सीएम हर राज्य में होंगे तो लड़कियां स्पोर्ट्स में आंगे आएंगी।

इससे पहले दोपहर में टीम सीएम निवास पर मुख्यमंत्री के साथ लंच किया। वहां से टीम शिवराज के साथ स्मार्ट सिटी में पौधा लगाया।

इससे पहले टीम सोमवार शाम भोपाल पहुंची। एयरपोर्ट पर टीम का ढोल बजाकर और फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया था। मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम में शिवराज और खेल मंत्री के अलावा हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया और इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा भी मौजूद रहेंगे। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रओ निगोमबम, हॉकी इंडिया की सीईओ एलीना नार्मन, सचिव राजेंद्र सिंह और महिला हॉकी टीम के कोच तुषार खांडेकर भी विशेष रूप से कार्यक्रम शामिल होंगे।

भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य

कप्तान रानी रामपाल, सविता पूनिया, दीप ग्रेस एक्का, निशा, गुरजीत कौर, सलीमा टेटे, उदिता, मोनिका, निक्की प्रधान, नेहा, पी. सुशीला चानू, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, नवजोत कौर, शर्मिला देवी, लालरेम सियामी, ई. रजनी, रीना खोकर और नमिता टोप्पो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed