कार्यभार संभाला:डाॅ. अशोक गुप्ता ने अधीक्षक पद का कार्यभार संभाला
जयपुर जेके लाेन अस्पताल के पूर्व अधीक्षक एवं शिशु राेग विशेषज्ञ डाॅ. अशोक गुप्ता ने बुधवार काे जयपुरिया अस्पताल में अधीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद डिप्टी कंट्रोलर और स्टाफ के साथ वार्डों का निरीक्षण भी किया।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन उप सचिव संजय कुमार ने गुरुवार काे आदेश जारी कर गुप्ता काे अधीक्षक पद पर लगाया था। इससे पहले सह आचार्य डाॅ. धर्मेश शर्मा काे लगाया लेकिन उन्होंने इस पद पर रहने के प्रति अनिच्छा जताई। उनसे पहले इस पद पर डाॅ. एसएस राणावत लगे हुए थे, जिन्हें सरकार ने 8 दिन पहले महिला उत्पीड़न के मामले में हटा दिया था।