चौके पर चौके जड़ रहे गिल आउट हुए, लेकिन कैच से पहले गेंद ने स्पाइडर कैम को छू लिया, और बॉल डेड हो गई

इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में एक लम्हा ऐसा आया, जब किस्मत के धनी वाले कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की किस्मत भी धोखा दे गई। उस लम्हे के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान माही का चेहरा लटक गया। मामला था कोलकाता नाइटराइडर्स के ओपनर शुभमन गिल का।
शुभमन गिल शानदार बैटिंग कर रहे थे। वो एक के बाद एक शानदार चौके जड़ रहे थे। जब 30 रन बनाकर खेल रहे थे, तब उन्होंने एक गगनचुंबी शॉट खेला, लेकिन अचानक गेंद नीचे गिरने लगी।

नीचे खड़े फील्डर अंबाती रायडू ने काफी मशक्कत करके कैच को पकड़ लिया। पहले तो शुभमन गिल वापस जाने लगे, लेकिन थोड़े समय में दोनों अंपायर एक-दूसरे के पास आए और कुछ डिस्कस करने लगे।
बाद में कैमरे पर देखा गया तो गेंद हवा में तैरते वक्त मैच की कवरेज के लिए लगाए गए स्पाइडर कैम से छू गई थी। अंपायरों ने थोड़ी देर तक आपस में चर्चा की। कुछ नियम-कानून समझे और तय किया इसे डेड बॉल दी जाएगी और शुभमन गिल आउट नहीं माने जाएंगे।
उस दौरान कप्तान धोनी एकदम अंपायर के पास आकर खड़े हो गए थे। ऐसा माना जाता है कि क्रिकेट के नियमों के मामले में धोनी भी कई लोगों को चौंका देते हैं। यहां उनकी समझदारी और किस्मत दोनों धोखा दे गई। वो शुभमन गिल को पिच पर वापस लौटते हुए देखते रहे। तब उनका चेहरा लटका हुआ था।