Wed. Jun 18th, 2025

वेदर अपडेट:मौसम में बदलाव जारी, आने वाले दो दिन में बारिश की संभावना, तापमान 3 डिग्री बढ़ा

झुंझुनूं मौसम में बदलाव का दौर जारी है। आने वाले दो दिनों में कुछ स्थानों पर हवा के साथ बरसात व आकाशीय बिजली चमक सकती है। रात को गुलाबी सर्दी के साथ हवा चलने व दिन में धूप की तेजी के कारण रात के मुकाबले दिन के तापमान में 17 डिग्री से ज्यादा का अंतर चल रहा है। इधर, मौसम में बदलाव के साथ शुक्रवार को दिन रात के तापमान में भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

गुरुवार देर रात को हवा की गति तेज होने के बावजूद शुक्रवार के सुबह के समय गुलाबी सर्दी का असर कम रहा। जिससे न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को धूप में तेजी रहने से अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। पिलानी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री से बढ़ाकर 35.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री से बढ़कर 18.1 डिग्री सेल्सियस हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed