राजस्थान में 2 दिन बाद बढ़ेगी सर्दी:बीकानेर, शेखावाटी बेल्ट में पारा 4 डिग्री तक गिरने की संभावना, कहीं-कहीं कोहरा पड़ने की संभावना

जयपुर राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के जाने के बाद आज से प्रदेश का मौसम साफ हो गया। अगले 4-5 दिन प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि सर्दी का असर 2 से 3 दिन में तेज होगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख क्षेत्र में हुई बर्फबारी का असर के कारण तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट होगी, जिसका सबसे ज्यादा असर उत्तरी राजस्थान के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं बेल्ट में पड़ेगा।
जयपुर मौसम विभाग के वैज्ञानिक हिमंाशु शर्मा की माने तो उत्तर भारत से नॉर्दन हवा की दिशा अब दक्षिण की तरफ होने लगी है, लेकिन यह अभी केवल गंगानगर, हनुमानगढ़ तक की सीमित है, लेकिन अगले 2-3 दिन में जैस-जैसे हवा आगे बढ़ेगी सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, भरतपुर समेत राज्य के अन्य जिलों में तापमान गिरने लगेगा और यहां 3-4 डिग्री तक गिरवाट देखने को मिलेगी। वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर बेल्ट में कहीं-कहीं सुबह-सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। हालांकि दिन के तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी और गर्मी का मामूली असर बना रहेगा। सुबह और रात में सर्दी तापमान में गिरावट से सर्दी का असर बढ़ेगा।
सीकर में पारा 15 डिग्री तक पहुंचा
राज्य में बीती रात सबसे सर्द रात सीकर जिले में रही, जहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सीकर के अलावा चूरू, पिलानी में भी तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज हुआ। वहीं बाड़मेर और जोधपुर एेसे जिले रहे जहां रात का तापमान 21 डिग्री के आस-पास रहा, शेष सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 20 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
प्रमुख शहरों में आज का तापमान
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
अजमेर | 29.6 | 16.6 |
जयपुर | 30 | 19 |
कोटा | 32.2 | 20.7 |
उदयपुर | 29.6 | 17 |
जैसलमेर | 30.3 | 19 |
जोधपुर | 31.5 | 21.1 |
बीकानेर | 29.2 | 17.9 |
चूरू | 31 | 15.6 |
गंगानगर | 28 | 16.4 |
अलवर | 31.4 | 18.2 |