Sat. May 10th, 2025

गवर्नर से मिले गहलोत:घंटे भर की मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों से जोड़कर देखा जा रहा है

जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से सोमवार दोपहर मुलाकात की। करीब घंटे भर की हुई मुलाकात से चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है। हालांकि मुख्यमंत्री और राजभवन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में इसे केवल शिष्टाचार मुलाकात बताया गया, लेकिन सियासी हलकों में इसे मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों से जोड़ा जा रहा है। यह भी साफ है कि राजभवन के स्तर पर किसी भी तरह की कोई तैयारी नहीं है।

बाल विवाह रजिस्ट्रेशन बिल होगा वापस

बताया जाता है कि राज्यपाल के साथ सीएम ने लंबित पड़े बाल विवाह के रजिस्ट्रेशन के प्रावधान वाले विवादित बिल पर भी चर्चा की है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इस ​विवादित बिल को राज्यपाल से वापस लौटाने का आग्रह किया था। सोमवार की मुलाकात में सीएम ने राज्यपाल से उस विवादित बिल को वापस लौटाने पर बात की है। राज्यपाल उस बिल को अब सरकार को लौटाने पर सहमत हो गए हैं। अब कभी भी उस बिल को वापस लौटाया जा सकता है।

जल्द फैसला होने के आसार

राज्यपाल के साथ सीएम की मुलाकात में लंबित पड़ी संवैधानिक नियुक्तियों पर भी चर्चा होने की बात कही जा रही है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों पर अब जल्द फैसला होने के आसार हैं। गहलोत मंत्रिमंडल में फिलहाल 9 जगह खाली हैं। संगठन में जिम्मेदारी वाले 5 मंत्रियों को हटाने के बाद 3 यह आंकड़ा 12 हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *