Tue. May 20th, 2025

वेदर अपडेट:12 किमी की ऊंचाई पर 120 की रफ्तार से चली जेट स्ट्रीम; बादल छाए, अब 2 दिन बाद बढ़ेगी ठंड

भोपाल शहर में मंगलवार को मौसम के तेवर अचानक बदल गए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. जीडी मिश्रा ने बताया कि आसमान में 12 किलोमीटर ऊपर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल रही है। यह पश्चिम से पूरब की ओर मप्र होती हुई जा रही है। मौसम विज्ञान में ऐसी हवा को जेट स्ट्रीम कहा जाता है। इसी के कारण भोपाल सहित प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए। इसका असर खत्म होते ही 2 दिन बाद ठंड में इजाफा होने की संभावना है।

रात का तापमान 16.4 डिग्री पर रहा

रात का तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया। इजाफे के बावजूद यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। पिछले 6 दिन से न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

दोपहर में तापमान बढ़ने की बजाय कम हुआ

बादल छाने के कारण दोपहर में तापमान बढ़ने के बजाय कम हो गया था। सुबह 11:30 पारा 29 डिग्री पर था जो 3 घंटे बाद दोपहर 2:30 बजे लुढ़क कर 28.8 डिग्री पर पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed