Wed. Jun 18th, 2025

कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण:डोमिनेट काॅलेज के छात्रों ने कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण कर ली कई जानकारियां

दौसा डोमिनेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ. बी.एल. जाट ने केंद्र के प्रशासनिक ढांचे व केंद्र के कार्यों के बारे में बताया। वैज्ञानिक डॉ.आर.एल. मीणा ने कृषि विज्ञान केंद्र से किसानों को दी जाने वाली सुविधा, प्रशिक्षण, फसल सुधार, पशु नस्ल सुधार सहित महिलाओं व कृषकों के समूह को आधुनिक नवाचार व तकनीकी के माध्यम से स्वयं का रोजगार सृजन करने की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कॉलेज विज्ञान संकाय के 30 विद्यार्थियों ने कृषि विज्ञान केंद्र पर वर्मी कंपोस्ट, पौध निर्माण, बकरी पालन प्रशिक्षण, गाय पालन प्रशिक्षण आदि का अवलोकन किया। सहायक आचार्य पूजा राजपूत, शुभम शर्मा, बलवंत सिंह सहित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अक्षय चित्तौड़ा, डॉ. बबीता डीगवाल, डॉ. सुनीता कुमारी आदि उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. राकेश गौतम ने वैज्ञानिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed