वेदर अपडेट:तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, फतेहपुर में रात का पारा 8.3 डिग्री दर्ज

सीकर शेखावाटी में शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा। तापमान में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रही। नमी बढ़ने की वजह से तापमान में 1 डिग्री से ज्यादा की गिरावट रही। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र जी मौसम रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.5 व न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया।
केंद्र पर गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.0 व न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल शेखावाटी सहित प्रदेश भर में 1 सप्ताह तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहने की संभावना जताई जा रही है। रात के समय एक ठंडक बढ़ने की संभावना रहेगी।