Wed. Oct 7th, 2026

जिले में एथलेटिक्स दिखाएंगे दमखम:एथलेटिक्स प्रतियोगिता 28 को

चूरू जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से 28 नवंबर को सादुलपुर में गोदारा डिफेंस एकेडमी में सीनियर महिला व पुरुष वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। सचिव ठाकुरमल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के सभी इवेंट शामिल होंगे। आयोजन सचिव सुरेशचंद्र गोदारा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना मूल निवास प्रमाण पत्र साथ लेकर आना होगा। प्रतियोगिता में जिले के बाहर के खिलाड़ी भाग नहीं ले सकेंगे तथा रजिस्ट्रेशन प्रतियोगिता के दिन सुबह आठ बजे मैदान पर ही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed