Wed. Oct 7th, 2026

प्रशासन गांवों के संग:किठाना के शिविर में 88 परिवारों को दिए पट्टे

किठाना में प्रशासन गांवों के संग अभियान तहत बुधवार को राजकीय उमावि में शिविर लगाया गया। शिविर प्रभारी एसडीएम संदीप चौधरी की अगुवाई में 21 विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों के काम निपटाए। एसडीएम संदीप चौधरी ने शिविर में 88 ग्रामीणों को पट्टे वितरित किए। उन्होंने पंचायत समिति विकास अधिकारी रणसिंह को निर्देश दिए कि इन पट्‌टों का रजिस्ट्रेशन करवाए।

इस दौरान राउमावि में स्काउट के लिए सरपंच सुभीता देवी ने 21 हजार की सहायता राशि प्रिंसिपल सुमन को भेंट की। शिविर में शौचालय विहीन परिवारों का चयन 10, नामांतरण 74, रिकार्ड दुरुस्ती 54, खाता विभाजन 5, रास्ता के 2 प्रकरण सहित 903 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में सरपंच सुभिता देवी, तहसीलदार गंभीर सिंह आदि मौजूद थे।

डाॅ. जितेंद्र सिंह आज हरड़िया शिविर में आएंगे
खेतड़ी | हरड़िया में गुरुवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में खेतड़ी विधायक डाॅ. जितेंद्र सिंह भाग लेंगे। पंचायत समिति सदस्य श्रवणदत नारनोलिया व सरपंच विजय कुमार मीणा ने बताया कि विधायक डाॅ. जितेंद्र सिंह गांव की शहीद मोहर सिंह काजला राउमावि में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में 12 बजे शामिल होगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed