Fri. May 2nd, 2025

विकास कार्य स्वीकृत:उदयपुरवाटी विधायक के कोटे से 64 लाख रुपए के विकास कार्य स्वीकृत

उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने अपने विधायक कोष से क्षेत्र में 64 लाख रुपए की अनुशंसा कर विकास कार्य स्वीकृत कराए हैं। गुढ़ा ने बताया कि चंवरा में सार्वजनिक धर्मशाला के जीर्णोद्धार के लिए 29.85 लाख, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंवरा में भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, ग्राम पंचायत बामलास के राजस्व गांव रामपुरा में सार्वजनिक खेल मैदान के लिए 9 लाख रुपए, ग्राम पंचायत मंडावरा में सार्वजनिक खेल मैदान के लिए 5 लाख रुपए मंजूर कराए हैं।

इसी तरह ग्राम पंचायत गुड़ा ढहर में सार्वजनिक खेल मैदान के लिए 4 लाख रुपए, ग्राम पंचायत छापोली में खेल मैदान निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपए तथा ग्राम पंचायत गुढाबावनी में हरियाली जोहड़ी खेल मैदान की चारदीवारी एवं मुख्य द्वार के निर्माण कार्य के लिए 6 लाख की अनुशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *