तापमान बढ़ा:जिले में न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा, अधिकतम स्थिर
झालावाड़ नवंबर माह के आखिरी दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। रविवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि अधिकतम तापमान स्थित रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री ही रहा। रविवार को सुबह से ही धूप में निकली। दोपहर में धूप में तेजी दिखाई दी, लेकिन शाम को ठंडी हवाएं चलने लगीं। नवंबर के शुरुआती दौर में ही मावठ गिरने से ठंड का असर दिखा था, लेकिन अब सर्दी का अहसास कम होने लगा है। जबकि पिछले साल इस समय तापमान 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया था। लोगों का कहना है कि दिसंबर शुरू होने वाला है, लेकिन कड़ाके की ठंड का असर दिखाई नहीं दे रहा है।