Wed. Mar 4th, 2026

चुनाव की प्रक्रिया संपन्न:नरेंद्र गौत्तम बने अखिल राजस्थान लेबोरेट्री कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

सवाई माधोपुर अखिल राजस्थान लेबोरेट्री कर्मचारी संघ जिला शाखा सवाई माधोपुर द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में जिलाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस चुनाव में जिले भर के अस्पतालों सीआई लैब टेक्नीशियन ने हिस्सा लिया। चुनाव में नरेंद्र गौतम वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन को जिलाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। नरेंद्र गौतम पूर्व में भी जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। इस चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए दौसा एवं करौली जिले के भारत सिंह एवं श्याम सिंह को पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी। इस दौरान रुद्र प्रताप सिंह, बलराम मीणा, हरसहाय जगरिया, वृंदावन मथुरिया, नितेश गौतम, वीर सिंह, बाबूलाल, संगीता जैन, कुसुम कंवर, लक्की महावर, विनय गुप्ता आदि लैब टेक्नीशियन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *