Wed. Mar 4th, 2026

सम्मेलन:शिक्षक सम्मेलन में भावी पीढ़ी को तराशने पर जोर

भीनमाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला शैक्षिक सम्मेलन का शुभारंभ सोमवार को किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्याम सिंह ने शिक्षकों से नैतिक शिक्षा पर्यावरण चरित्र निर्माण सहित राष्ट्र को चिंतन करते हुए भावी पीढ़ी को तराशने की बात कही।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला प्रमुख राजेश कुमार राणा ,जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित , भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी, सीबीईओ खंगारसिंह, आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य नरेंद्र आचार्य उपस्थित थे।जिलाध्यक्ष गुलाब भाटी ने स्वागत भाषण तथा जिला मंत्री शैतान सिंह राजपुरोहित ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

जिला शैक्षिक सम्मेलन के दूसरे सत्र में सभा अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपुरोहित, जिला संरक्षक नारायण सिंह, शैतान सिंह राव, जिला संगठन मंत्री बाबू पुरी गोस्वामी, जिला मंत्री (महिला) निशा एम कुट्टी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन कोषाध्यक्ष धर्म दान चारण ने किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दीपसिंह देवल, दलपत सिंह देवड़ा, सुरेंद्र सिंह परमार, सम्मेलन संयोजक महेंद्र सिंह राव, सहसंयोजक कृपाल सिंह ,उप संयोजक विजय सिंह, राजेंद्र सिंह, देवी सिंह देवल, पुरखाराम चौधरी, कपूर सिंह राजपुरोहित, चुनाराम, तेजपाल सिंह,महेंद्र कुमार त्रिवेदी,भंवरलाल सुथार, जितेंद्र सिंह जाखड़ी, सुरेश कुमार शर्मा,नरपत सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *