Fri. May 2nd, 2025

सादड़ी में अब 72 घंटे के अंतराल से जलापूर्ति

पाली  सादड़ी क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। इसके चलते अब 72 घंटे अंतराल से पानी की सप्लाई की जाएगी। इस बार मानसून के दौरान अति अल्पवर्षा के कारण सादड़ी स्थित विभागीय पेयजल स्त्रोतों, नलवानिया बांध, रणकपुर बांध में पानी की आवक शून्य रही है। जिसके चलते वर्तमान में नलवानिया बांध लगभग सूख गया है। नगरीय जलयोजना सादड़ी की वर्तमान सम्पूर्ण पेयजल सप्लाई एकमात्र रणकपुर बांध पर ही निर्भर है।

रणकपुर बांध में वर्तमान उपलब्ध आरक्षित पानी की मात्रा निरंतर हो रही पानी की कमी के चलते शहरीय जलयोजना सादड़ी की पेयजल सप्लाई एक दिसंबर से 72 घंटे के अंतराल से संचालित की जाएगी। सहायक अभियंता महेन्द्र कुमार ने बताया कि सादड़ी क्षेत्र में रणकपुर बांध व नलवानिया बांध लगभग सूख गया है। जिसको ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में 72 घंटे के अंतराल से पानी की सप्लाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *