Tue. Jun 17th, 2025

कांग्रेस जिलाध्यक्षों की घोषणा:जोधपुर देहात, बीकानेर, बाड़मेर, नागौर और दौसा में पुराने जिलाध्यक्ष रिपीट, सीताराम अग्रवाल कोषाध्यक्ष बने

जयपुर कांग्रेस ने करीब 16 महीने बाद जिलाध्यक्ष पदों पर नियुक्ति शुरू की है। बुधवार को 13 जिलों में अध्यक्षों की घोषणा हुई है। कोषाध्यक्ष और दो प्रवक्ता भी नियुक्त किए गए हैं। जोधपुर देहात, बीकानेर, बाड़मेर, नागौर और दौसा में पुराने जिलाध्यक्ष रिपीट किए गए हैं। पहले फेज में बिना विवाद वाले 13 जिलों में जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। जोधपुर जिले में तीन जिलाध्यक्ष बनाए हैं। जोधपुर शहर में अब दो जिलाध्यक्ष होंगे। विद्याधर नगर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके सीताराम अग्रवाल को कांग्रेस का कोषाध्यक्ष बनाया है। आरसी चौधरी और स्वर्णिम चतुर्वेदी को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

विधायक हीरालाल मेघवाल को जोधपुर देहात, सलीम खान को जोधपुर शहर उत्तर, सलीम खान को जोधपुर शहर दक्षिण का जिलाध्यक्ष बनाया है। सुनीता गिठाला को सीकर, हरि सिंह राठौड़ को राजसमंद, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह गुर्जर को झालावाड़ का जिलाध्यक्ष बनाया है। उम्मेद सिंह तंवर को जैसलमेर, योगेश मिश्रा को अलवर, रामचरण मीणा को बारां का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

5 जिलों में पुराने जिलाध्यक्ष रिपीट
जोधपुर देहात, बीकानेर शहर, नागौर, दौसा और बाड़मेर में पुराने जिलाध्यक्षों को बरकरार रखा गया है। विधायक हीराराम मेघवाल को जोधपुर देहात, यशपाल गहलोत को बीकानेर शहर, जाकिर हुसैन गैसावत को नागौर, रामजीलाल ओढ को दौसा और फतेह खान को बाड़मेर जिलाध्यक्ष के पद पर बररकरार रखा गया है।

16 जुलाई 2020 से खाली चल रहे थे पद
सचिन पायलट खेमे की बगावत के बाद 16 जुलाई 2020 को कांग्रेस ने जिला इकाइयों को भंग कर दिया था। पिछले डेढ साल से पद खाली चल रहे थे। अब बिना विवाद वाले जिलों में घोषणा हुई है।

दो नगर निगम वाले शहरों में दो जिलाध्यक्षों का प्रयोग
दो नगर निगम वाले शहरों में दो जिलाध्यक्ष बनाने का प्रयोग किया है। जोधपुर शहर में दो जिलाध्यक्ष बनाए हैं। अब जयपुर शहर और कोटा शहर में भी दो-दो जिलाध्यक्ष बनाए जाने हैं। जयपुर और कोटा की घोषणा अभी बाकी है। कांग्रेस में पहले कुल 39 जिले थे, अब 42 जिलाध्यक्ष हो जाएंगे। आगे बचे हुए दो तिहाई जिलाध्यक्षों की घोषणा होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed