राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की कलेक्टर के वार्ता:कलेक्टर ने कर्मचारियों की 15 मांगों पर चर्चा की, समाधान का आश्वासन दिया
चूरू कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के कर्मचारियों की कलेक्टर के साथ हुई वार्ता में 15 बिंदुओं पर चर्चा की गई। महासंघ के जिलाध्यक्ष रिछपाल चारण ने बताया कि जिले के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर को अवगत करवाया गया था। कलेक्टर सांवरमल वर्मा ने सकारात्मक पहल करते ही महासंघ से जुड़े घटक संगठनों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों के साथ वार्ता की। वार्ता में महासंघ के पदाधिकारियों ने 15 मांगों को लेकर बिंदुवार चर्चा की। कलेक्टर वर्मा ने सभी समस्याओं के निराकरण करवाने की बात कही। इसके साथ ही कलेक्टर वर्मा ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करने के निर्देश भी दिए। वार्ता में जिलाध्यक्ष चारण सहित जिला महामंत्री फुलेसिंह बुरड़क, नर्सेज एसोसिएशन संघ के सुमेर सिहाग, शिक्षक संघ शेखावत के विजय पोटलिया, भंवरलाल कस्वा, बजरंगलाल शर्मा, महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल वर्मा, बाबू खां, उपाध्यक्ष विजेंद्रसिंह राठौड़, डॉ. पवन महर्षि, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के निरंजन भाटी, बाबूलाल माली, सहायक कर्मचारी संघ के निवास माली, शिक्षक संघ प्रगतिशील के मातूसिंह राठौड़, पटवार संघ के प्रदीप सहारण, लैब टेक्नीशियन संघ के दौलतराम गढ़वाल, कृषि पर्यवेक्षक संघ के अरविंद सिहाग, रामकुमार पूनिया, शारीरिक शिक्षक संघ के रामसिंह सिहाग, महासंघ के सरदारशहर तहसील अध्यक्ष राकेश प्रजापत, पशुपालन विभाग के भंवरलाल डूडी, पीएचईडी संघ के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, लीलाधर प्रजापत, नर्सेज एसोसिएशन संघ की मीना, इंद्रा सैनी, बालाबाई, प्रियंका, आशा सहयोगिनी संघ की कौशल्या ढाका व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की सविता धोलिया आदि उपस्थित थे।