Thu. May 1st, 2025

फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री:दो दिन शीतलहर चलने की संभावना, गलन भरी हवाओं से बढ़ेगी सर्दी

सीकर उत्तरी ठंडी हवाओं से सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। शेखावाटी में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। फतेहपुर में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री रहा। कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार 2 दिन शीतलहर चलने का आसार है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि पर लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते हुए नजर आए।

कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर के बाबूलाल कुमावत ने बताया कि नवंबर में मौसम शुष्क बना रहा। इस कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव रहा। दिसंबर के शुरू में जिले के कुछ इलाकों में 2 दिन तक हल्की बारिश हुई। मौसम बदलने से सर्दी बढ़ी। 2 दिन तक लगातार तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। अब 7 दिसंबर से एक एक बार फिर उत्तरी गलन भरी हवाओं के चलने से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो चुका है। क्षेत्र में आज गुरुवार और शुक्रवार को शीतलहर चलेगी। शीतलहर के चलते दोनों दिन न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में भी कमी होगी।

फतेहपुर में 4 दिन में 7.4 डिग्री कम हुआ न्यूनतम तापमान

6 दिसंबर – 8 डिग्री

7 दिसंबर – 3.5 डिग्री

8 दिसंबर – 0.8 डिग्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *