खुशबू, निकिता, दीक्षा, शिवानी, विद्या, योगिता रही अव्वल

अल्मोड़ा। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा में दो दिवसीय 30वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। भाला फेंक में खुशबू बिष्ट, दीपा, उमा गोगिनी, चक्का फेंक में खुशबू बिष्ट, दीपा, भावना बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही।
ऊंची कूद में खुशबू बिष्ट, भावना बिष्ट, रतना अधिकारी, लंबी कूद में निकिता बिष्ट, भावना बिष्ट, बबीता, 400 मीटर दौड़ में खुशबू बिष्ट, निकिता बिष्ट, बबीता क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। बैडमिंटन एकल में दीक्षा रावत विजेता, विद्या कोरंगा उप विजेता रही। बैडमिंटन युगल में शिवानी और विद्या कोरंगा विजेता, प्रतिष्ठा बिष्ट, तनुजा दानू उपविजेता रही। शतरंज में योगिता विजेता, भूमिका जोशी उप विजेता रहे। कैरम एकल में खुशबू बिष्ट विजेता, सपना गौनी उप विजेता रहे। कैरम युगल में दीक्षा रावत, दीपा विजेता, खुशबू बिष्ट, सपना गौनी उप विजेता रही। गोला फेंक में खुशबू बिष्ट, दीपा, कीर्ति बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पिछले साल की चैंपियन खुशबू बिष्ट ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया। वहां पर प्रधानाचार्य रेखा असवाल, इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष राकेश सिंह, क्रीड़ाधिकारी सचिन जोशी, शुभा पोखरिया, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष मोनिका उपाध्याय आदि थे। संचालन आईडी तिवारी और दीपा माहरा ने किया