Sat. May 3rd, 2025

पारा एक डिग्री लुढ़का:रात का तापमान 9 डिग्री पर स्थिर, बादल छाए रहने से दिन का पारा एक डिग्री लुढ़का

बारां जिले में दूसरे दिन भी ठंड का असर नजर आया। सुबह 7 बजे तक कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। शीतलहर की वजह से ठंड का एहसास भी बढ़ गया। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होने के साथ ही इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। तापमान में गिरावट के साथ ही गलन बढ़ गई है।सोमवार सुबह दिन की शुरुआत भी कोहरे के साथ ही हुई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद थोड़ी देर धूप निकली, जिससे लोगो को राहत मिली।

इसके बाद बादलों की आवाजाही शुरू हुई। सोमवार को दिनभर धूप-छांव का दौर चलता रहा। इस दौरान हल्के बादल छाए रहे। शाम के समय तापमान में गिरावट का दौर शुरू हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान पूर्वी हवा 7 से 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। सोमवार को दिन का तापमान 25 डिग्री से घटकर 24 डिग्री तथा रात का तापमान 9 डिग्री पर स्थिर रहा। पिछले 2 दिनों से रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों में रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *