कांग्रेस ने परचम फहराया:27 में से 15 वार्डों में जीत, छठवीं बार जिला प्रमुख की सीट पर कांग्रेस का रहेगा कब्जा
करौली जिला परिषद के 27 वार्डों में हुए मतदान के बाद मंगलवार को घोषित हुए परिणामों में 27 में से 15 वार्डों में कांग्रेस ने परचम फहराया है। ऐसे में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है और कांग्रेस का जिला प्रमुख बनना तय है। छठवीं बार भी जिला प्रमुख की सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहेगा। 1999 से लगातार पांचबी बार तक जिला प्रमुख पद कांग्रेस प्रत्याशी काबिज होता चला आया है। जिला परिषद के वार्ड 14 में कांग्रेस के राजेश पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे और मंगलवार को 14 सीटों पर कांग्रेस विजयी रही। ऐसे में 27 में से कांग्रेस ने 15 सीट, भाजपा ने 7 सीट, निर्दलीय ने 4 सीट व बहुजन समाज पार्टी ने एक सीट जीती हैं। जिला प्रमुख की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड एक से कांग्रेस के तोताराम बैरवा, 2 से निर्दलीय गोर्धन, 3 से भाजपा की सीमा देवी, 4 से निर्दलीय रामसिंह, 5 से कांग्रेस की सीमाबाई, 6 से कांग्रेस की रमेशी मीना, 7 से भाजपा की सरोज देवी, 8 से निर्दलीय अनवर, 9 से कांग्रेस की अनुसुईया, 10 से कांग्रेस की हसनबाई, 11 से कांग्रेस के उग्रसेन, 12 से भाजपा के श्री ऊर्फ श्रीलाल, 13 से भाजपा की गिरिजा मीना, 14 से कांग्रेस का राजेश, 15 से कांग्रेस के रामरति, 16 से कांग्रेस की शिमला, 17 से कांग्रेस की हल्की, 18 से कांगेस की अंजू, 19 से कांग्रेस की मोहरबाई, 20 से भाजपा की शिमला, 21 से भाजपा के सुमेर सिंह, 22 से बसपा की अशोकी, 23 से भाजपा की सरोज, 24 से कांग्रेस के भूपेन्द्र सिंह, 25 से निर्दलीय मोहर सिंह, 26 से कांग्रेस की विनीता, 27 से कांग्रेस की कौशल्या ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस में जिला प्रमुख के दावेदारो में शिमला, विनीता व कौशल्या शामिल हैं। भाजपा की ओर से जिला प्रमुख की दावेदार वीना चंदेल थी, लेकिन वो चुनाव हार गई। इन्होंने वार्ड 19 से चुनाव लड़ा था। जिन्हें कांग्रेस की मोहरबाई ने शिकस्त दी।