उत्तराखंड में फिर भाजपा की सरकार बनेगी : जमाल सिद्दीकी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में पुन: भाजपा सरकार बनाने जा रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं का लाभ जनता को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी। कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को आज तक छला है। लोगों को अब छलावे में आने की जरूरत नहीं है।
रविवार शाम साढ़े पांच बजे को गांव कनौरा में भाजपा अल्पसंख्यक विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि जमाल सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार सबका विकास, सबका साथ की तर्ज पर जनमानस के हित में कार्य कर रही है। पिछली सरकारों ने अल्पसंख्यकों को मात्र वोटों के लिए प्रयोग किया है। केवल भाजपा ने अल्पसंख्यकों के मान और सम्मान के साथ योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम किया है। अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वयं सहायता समूह से मुस्लिम महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा है।
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाईं। इस दौरान मोर्चा अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने 10 कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन अल्पसंख्यक कल्याण एंव वक्फ बोर्ड के सदस्य हबीबुर्रहमान उर्फ बबलू और सुल्तानपुर पट्टी मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता नेे संयुक्त रूप से किया। वहां मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष इंतजार हुसैन, महामंत्री सुराज खान, पूर्व दर्जामंत्री हफीजुल रहमान, मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुलाम मुस्तफा, राजेश कुमार, परवेज खान, इमरान मलिक, सररताज आलम, मोहम्मद आलम, इरशाद, नाजिम, बाजपुर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, विजय पाल, कुंवरपाल, इदरीस अहमद आदि थे।