Sun. Jun 15th, 2025

राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता:ताइक्वांडो में चूरू के खिलाड़ियों का रहा दबदबा, चार गोल्ड सहित 21 मेडल जीते

चूरू 25 से 28 दिसंबर को आयोजित 29वीं सब जूनियर व 6 कैडेट राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में चूरू जिले के खिलाड़ियों ने 21 पदक जीते, जिसमें चार स्वर्ण पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता विद्याभारती स्पोर्टस एंड डिफेंस एकेडमी सीकर में राजस्थान ताइक्वांडो संघ और सीकर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में हुई।

प्रदेश सचिव दिनेश जगरवाल ने बताया कि राजस्थान के 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चूरू के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालिका अंडर-18 में कोमल कंवर ने स्वर्ण पदक, अंडर 24 में शौर्या स्वामी और अंडर-26 में ख्वाहिश इंदौरिया ने कांस्य, कैडेट बालिका में अंडर-41 मानसी, अंडर-37 रुचिता शर्मा, अंडर-47 रिया शर्मा ने स्वर्ण, कैडेट बालक में अंडर-37 सक्षम ने रजत, कैडेट बालिका अंडर-37 में पूजा सारण, अंडर 41 प्रियंका बारूपाल ने कांस्य, सब जूनियर बालक ग्रुप में गौरव, उदय शर्मा, चेतव्य भारद्वाज ने रजत, सब जूनियर बालिका में एकल में चंचला तमोली, शौर्या स्वामी, ख्वाहिश इंदौरिया ने कांस्य पदक, कैडेट बालिका में ग्रुप में प्रियंका बारूपाल, मानसी,मालविका ने कांस्य पदक, कैडेट पेयरपूमसे में मानसी मोहित मंडा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

रतनगढ़ पहुंचने पर खिलाड़ियों व कोच का डॉ. सुनील तमोली, नंदकिशोर शर्मा, अमित ढेवा, शारीरिक शिक्षक अशोक आलरिया, धर्मपाल सिंह शेखावत आदि ने स्वागत किया। टीम कोच व नेशनल रैफरी उम्मेद सिंह राठौड़ व सुमन कंवर के नेतृत्व में 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें से चूरू जिले ने 21 पदक जीते। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सीकर में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 23 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed