Wed. Feb 11th, 2026

पीवी सिंधु तीसरे राउंड में पहुंचीं, इरा शर्मा को 21-10, 21-10 से हराया

भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के अगले राउंड में पहुंच गई हैं। गुरुवार को नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर हॉल में खेले गए दूसरे राउंड के मैच में उन्होंने इरा शर्मा को 21-10, 21-10 से हरा दिया।

सिंधु ने पहले गेम में इरा को आउटक्लास किया और ये गेम 13 मिनट के अंदर जीत लिया। इसके बाद दूसरे गेम में भी सिंधु ने अपने आक्रामक खेल को जारी रखा और 30 मिनट के अंदर मैच जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed