Tue. Feb 10th, 2026

उपलब्धि:विकास जाखड़ ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

झुंझुनूं पुणे में आयोजित हुई सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में चौहानों की ढाणी निवासी विकास जाखड़ ने कांस्य पदक जीता है। सेना में नायक के पद पर कार्यरत विकास जाखड़ ने 2 हजार मीटर में यह सफलता प्राप्त की है। वे पिछले दाे साल से इसकी तैयारी कर रहे थे। विकास जाखड़ इससे पहले नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भी भाग ले चुके हैं।

उनकी लंबाई काे देखते हुए उन्हें नाैकायन में आने के लिए काेच ने प्रेरित किया। जिसके बाद वे राेइंग का अभ्यास कर रहे थे। विकास के पिता सूबेदार राजेश कुमार जाखड़ 2017 में जर्मनी में हुई इंटरनेशल शूटिंग चैंपियनशिप में गाेल्ड मेडल व नेशनल लेवल पर कई पदक जीत चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed