Fri. Aug 7th, 2026

एस्टन विला के खिलाफ मैच के लिए टीम से जुड़े रोनाल्डो

मैनचेस्टर युनाइटेड के फारवर्ड खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो, विंगर जैडन सांचो और डिफेंडर हैरी मगुइरे तथा फिल जोंस प्रीमियर लीग में एस्टन विला के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम से जुड़ गए हैं। यह सभी चार खिलाड़ी गत सोमवार एफए कप के तीसरे दौर के मुकाबले में एस्टन विला के खिलाफ मैच से बाहर रहे थे।

रोनाल्डो को मांसपेशियों में दिक्कत थी। मैनचेस्टर युनाइटेड की टीम प्रीमियर लीग में 31 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। टीम के मैनेजर राल्फ रांगनिक ने कहा, मुझे लगता है ये खिलाड़ी उपलब्ध होंगे। इन्होंने अभ्यास किया है। रोनाल्डो ने भी अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed