Mon. Aug 17th, 2026

तापमान में गिरावट से बढ़ी सर्दी:शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन से जनजीवन प्रभावित, घना कोहरा छाने से रफ्तार हुई धीमी

टोंक जिले में दो-तीन दिन से मौसम साफ रहने के बाद शनिवार सुबह से कोहरा वापस छा गया। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कोहरे के चलते जनजीवन काफी प्रभावित रहा। लोग घरों से कम ही निकले। वाहन चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े।

बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली, शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में परिवर्तन के चलते गत दिनों दो-तीन बार मावठ भी हुई। इससे तापमान ने गिरावट भी हुई। शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा तो दिन का तापमान 11 डिग्री रहा। इससे दिन मे भी ठंडक बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed