Tue. Feb 10th, 2026

सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन, आसमान में छाए घने बादल

करौली जिले में एक बार फिर शनिवार को सुबह मौसम का मिजाज बिगड़ा और आसमान में घने बादल छा गए। जिससे धूप नहीं खिली और सर्द हवाओं की वजह से लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। क्षेत्र का न्यूनतम तापमान भी 2 से 5 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 2.9 और अधिकतम 18.7 डिग्री दर्ज हुआ। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि क्षेत्र में कोहरा कम नजर आया, लेकिन सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

शुक्रवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली। लेकिन, ठंडी हवाएं चलने से लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ। शाम ढलते ही आसमान में बादल घिरना शुरू हो गए और मौसम ने करवट ली। शनिवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही है। सर्दी से क्षेत्र का जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। सर्दी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक-दो दिनों में शीतलहर से राहत मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed