Wed. Feb 11th, 2026

ग्राम स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जैंती ने कोटाड़ को हराया

रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के धूराफाट मंडलकोट में ग्राम स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में जैंती की टीम ने कोटाड़ की टीम को चार विकेट से हराया।

कोटाड़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 159 रन बनाए। जवाब देने उतरी जैंती की टीम ने चार विकेट खोकर आसानी से मुकाबला जीत लिया। इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। वहां पर प्रधान अनीता बिष्ट, हेमा नेगी, नवीन रावत, विजय जीना, मोहित रावत, सूरज बिष्ट आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed