Mon. Aug 17th, 2026

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से सीकर में भी ठिठुरन:लगातार चौथे दिन कोहरा छाने से बढ़ी सर्दी, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री

सीकर पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर सीकर में भी देखने को मिल रहा है। लगातार चौथे दिन कोहरा और बादल छाए रहे। कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी 50 मीटर तक ही रही। प्रदेश में सबसे ठंडे माने जाने वाले फतेहपुर में आज तापमान में डेढ़ डिग्री की कमी दर्ज की गई। करीब एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर के बाबूलाल कुमावत ने बताया कि पूर्वी-दक्षिणी ठंडी हवा सक्रिय है। इसके कारण ठिठुरन है और बादल छाए हुए है। इससे सर्दी बढ़ने की संभावना है। फतेहपुर का आज सुबह का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके बाद मौसम शुष्क होने पर तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed