Wed. Feb 11th, 2026

सर्दी के चलते 2 दिन स्कूलों में छुट्टी:ओस गिरने के साथ ही सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, कोहरा छाने से विजिबिलिटी हुई कम

करौली जिले में चल रही शीतलहर ने सर्दी बढ़ा दी है। सोमवार को क्षेत्र में घने बादलों के साथ कोहरा छाया रहा। जिसके चलते 10 बजे तक क्षेत्र में अंधेरा नजर आया। कोहरे के साथ गिर रही ओस और ठंडी हवाओं से लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। क्षेत्र में लगातार पड़ रही कड़ाके की सर्दी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। सुबह और शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर है। वहीं, ठंड से बचने के लिए अलाव का भी सहारा ले रहे हैं।

हिण्डौन सिटी स्थित ऑल वेदर स्टेशन के मुकेश कुमार नायक ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.2 और रविवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के चलते विजिबिलिटी का स्तर 15 से 20 मीटर रह गया। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते वाहन हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चल रहे है। ट्रेन भी निर्धारित समय से पीछे चल रही है। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के चलते कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने क्लास 1 से 8 तक के स्कूलों में 17 और 18 जनवरी की छुट्टी घोषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed