Wed. Feb 11th, 2026

सौंदर्यकरण अभियान:सरदारशहर में सीसी रोड का कार्य शुरू

चूरू नगरपालिका की अाेर से कराए जा रहे सौंदर्यकरण अभियान के तहत राजकीय अस्पताल के बाहर सीसी रोड बनाने का कार्य शुरू करा दिया है। इसके अलावा अस्पताल की दीवार के पास गंदगी न फैले, इसके लिए अस्पताल के बाहर की दीवार के पास चार फीट तक रैलिंग लगाई जाएगी। इस रैलिंग में पाैधे लगाए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष राजकरण चाैधरी ने बताया कि करीब 300 मीटर लंबी 12 फीट चौडी सीसी रोड बनाई जा रही है। करीब साढ़े पांच लाख रुपए से सड़क बनवाई जा रही है। अस्पताल के पास ही सुलभ शाैचालय भी बनवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed