Wed. Apr 30th, 2025

नीम का थाना मौसम अपडेट:अलसुबह बूंदाबांदी, अब मौसम साफ, शहर में खिली धूप

नीमकाथाना बुधवार को अलसुबह नीम का थाना सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। सुबह 10 बजे बाद मौसम सामान्य हो गया। शहर में धूल खिली है। आसमान एक दम साफ है।

मौसम विभाग के अनुसार लोकल चक्रवात के साथ मौसम में फिर बदलाव आया है। बादल छाए रहने से दिन के तापमान में दो डिग्री ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार से मौसम शुष्क होने के साथ सामान्य होने लगेगा। रेलवे अंडरपास में भरा पानी शहर के बीचों बीच फाटक नंबर 76-77 के मध्य बने रेलवे अंडर पास में शहर में हुई हल्की बारिश से पानी भर गया। जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *