Sun. Jun 15th, 2025

दिन में धूप खिली तो एक डिग्री बढ़ा तापमान:रात काे बढ़ा सर्दी का असर दो दिन में 3.7 डिग्री गिरा पारा

झुंझुनूं मौसम में बदलाव का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। रात को सर्दी का असर बढ़ने लगा तो दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। रात को हवा सर्द होने से न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट हुई। वहीं दिन में धूप में तेजी होने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार रात को हवा सर्द हो गई। शुक्रवार को सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा।

मौसम विभाग की माने तो मौसम बदलने से दो दिन में न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दिन का मौसम साफ रहा और धूप खिली। धूप में तेजी बढ़ने से दो दिन के दौरान अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री से बढ़कर 25 डिग्री हो गया। इससे पहले नौ फरवरी को यह 22 डिग्री पर था। इधर, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री से घटकर 8.4 डिग्री पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed