Sun. Apr 27th, 2025

38 कराेड़ 87 लाख का बजट पारित:विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

पाली नगर पालिका की साधारण सभा का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष भरत चौधरी व अधिशाषी अधिकारी विक्रमसिंह चारण की उपस्थिति में किया गया। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर व नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें कई पार्षदों ने समर्थन दिया तो कईयों ने नाराजगी भी जताई। वहीं बोर्ड ने सर्वसम्मति से 38 करोड़ 87 लाख रुपए का बजट पारित किया। बैठक में सहवृत सदस्य कानाराम चौधरी ने टेंडर प्रक्रिया के बारे में अनियमितता की जानकारी दी।

पार्षद कमलेश सोनी ने नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी को पार्षदों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। पार्षद नेकाराम चौधरी ने बोर्ड मीटिंग का बहिष्कार किया। पार्षद सैयद कौसर अख्तर ने प्रताप चौक पर नाले के बारे में बोर्ड में कठोर शब्दों में नाले निर्माण का मुद्दा रखा। उन्होंने बताया कि इस समस्या के लिए कई बार अवगत करा चुके हैं। लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

पार्षद जगदीश कुमार वर्मा ने गंदे नाले की सफाई एवं नाले को पूर्ण रूप से ऊपर से ढकने को कहा व अवैध निर्माण को रोकने हेतु अपनी बात रखी। शहर में विकास कार्योंं की रफ्तार धीमी होने पर कई पार्षदों ने नाराजगी जताई। इस मौके पर उपाध्यक्ष नरेंद्रसिंह सोलंकी, पार्षद शनी बिरावत, सीमा कंवर, मानाराम चौधरी, देवी बाई, किशोर प्रजापति, हीरी देवी, पकाराम चौधरी, दिनेश माली अादि माैजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *