बदला माैसम:दिन का तापमान 2 डिग्री बढ़कर 29.5 पर आया, रात एक डिग्री बढ़कर 9 पर पहुंचा
धरियावद जिले में इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो चुका है। दिन और रात दोनों के ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार के बाद रविवार का दिन भी काफी हद तक गर्म रहा। शीतलहर का असर भी अब काफी हद तक कम हो चुका है। हालांकि सुबह और शाम के साथ रात के समय में अभी भी ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का तापमान 27.5 डिग्री से बढ़कर 29.5 डिग्री तथा रात्रि का तापमान 8 डिग्री से बढ़कर 9 डिग्री होना दर्ज किया गया।
शुष्क मौसम के साथ ही सर्दी का असर कम हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल सुबह और शाम के साथ रात की सर्दी बनी रहेगी लेकिन दिन के समय गर्मी का असर बढ़ेगा। रविवार सुबह 9:00 बजे तक सर्दी का असर दिखाई दिया इसके बाद दिनभर तेज धूप खिली रही। शाम 5:00 बजे बाद ठंडी हवाओं की वजह से शीतलहर का असर बढ़ा।
धरियावद क्षेत्र में हवा परिवर्तन होने के साथ ही दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होने पर सर्दी का असर कम हो गया। क्षेत्र में दक्षिणी पश्चिमी हवा का असर शुरू होने के कारण दिन का तापमान 2 डिग्री तथा रात्रि का तापमान 1 डिग्री बढ़ गया। जिससे सर्दी का असर कुछ हद तक कम हो गया। सर्दी का असर कम होते ही आमजन को कुछ हद तक राहत मिली तथा दिनभर गर्म कपड़ों का सहारा लेना छोड़ दिया।