Mon. Jun 16th, 2025

शुष्क मौसम:दिन का पारा एक डिग्री बढ़कर 30 हुआ, रात का 3.2 डिग्री

राजसमंद प्रदेश में बारिश रुकने के बाद अब शुष्क मौसम की शुरुआत हो चुकी हैं। इस वजह से अब दिन व रात का तापमान बढ़ने लगा हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का तापमान एक डिग्री बढ़कर 30 डिग्री तथा रात्रि का तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 3.2 डिग्री दर्ज किया।

शनिवार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री रहा। सुबह शाम और रात के समय सर्दी का एहसास अभी भी बना हुआ हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तेज धूप की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही हैं। बसंत पंचमी के बाद ऋतु परिवर्तन का असर भी देखने को मिल रहा हैं।

रविवार सुबह की शुरुआत ठंड के साथ ही हुई और सुबह 9 बजे तक ठंड का असर बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed