Mon. Apr 28th, 2025

दिन का तापमान पहुंचा 35 डिग्री पार, दिन-रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर

बाड़मेर में मौसम का मिजाज लगातार बदल जा रहा है। बीते कई दिनों से दिन का तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ती जा रही है तो रात का तापमान उतार-चढ़ाव जारी है। दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। रात का तापमान 15 डिग्री पहुंच गया है। देर रात व सुबह के समय में हल्की सर्दी का असर नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम बदलाव देखने को मिलेगा।

बाड़मेर शहर व ग्रामीण इलाकों में दो दिन पहले चली तेज हवाएं शुरू हो गई थी। तापमान बढ़ने से गर्मी ने अपने तेवर भी तेज कर दिए है। लोगों ने घरों मे पंखे शुरू कर दिए है। गर्मी की वजह से पेड़-पौधो के पत्ते भी पीले हो रहे है। दिन व रात के तापमान में अंतर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान 35 डिग्री व रात का तापमान 15 पहुंच गया। तापमान में 20 डिग्री अंतर दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को सुबह हल्की सर्दी का असर नजर आया। सूरज िनकलने के साथ गर्मी का असर भी बढ़ने लगा।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज प्रदेश के पूर्वी जिलों में कहीं हल्की बारिश हो सकती है। रविवार के बाद पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। चार दिन बाद मौसम सामान्य होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *